Chaman Metallics IPO Listing: इस साल के पहले आईपीओ की मार्केट में ग्रैंड एंट्री, बंपर लिस्टिंग गेन ने भर दी निवेशकों की झोली

Chaman Metallics IPO Listing: इस साल खुलने वाले पहले आईपीओ की मार्केट में एंट्री शानदार रही। चमन मेटलिक्स के शेयर 38 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और आज लिस्टिंग पर इसने आईपीओ निवेशकों को 79 फीसदी का मुनाफा दिया है। इश्यू को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 12:53 PM
Chaman Metallics के शेयर 38 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और आज NSE-SME पर इनकी लिस्टिंग 68 रुपये के भाव पर हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Chaman Metallics IPO Listing: स्पंज आयरन बनाने वाली दिग्गज कंपनी चमन मेटलिक्स के शेयरों की घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री रही। इसके शेयरों ने आज आईपीओ निवेशकों को करीब 79 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिया है। चमन मेटलिक्स के शेयर 38 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और आज NSE-SME पर इनकी लिस्टिंग 68 रुपये के भाव पर हुई है। हालांकि अभी यह थोड़ा फिसलकर 64.60 रुपये के भाव (Chaman Metallics Share Price) पर है। इसका मार्केट कैप 155 करोड़ रुपये है। इसके आईपीओ को भी निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था। यह इस साल 2023 में खुलने वाला पहला इश्यू था। इसका आईपीओ 4 जनवरी से 6 जनवरी 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

    Chaman Metallics IPO को शानदार रिस्पांस

    चमन मेटलिक्स का 24 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 35 रुपये प्रति शेयर और 3 हजार रुपये शेयरों का लॉट साइज तय है। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित 50 फीसदी हिस्सा 159.85 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित शेष हिस्सा 255.92 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ओवरऑल यह इश्यू 207.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं और इनकी लिस्टिंग एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर हुई है।


    Covid Vaccine News: जनवरी के आखिर तक उपलब्ध हो जाएगी दुनिया की पहली नोजल ड्रॉप वैक्सीन, शुरू में कुछ अस्पतालों में ही मिलेगी

    Chaman Metallics के बारे में डिटेल्स

    चमन मेटलिक्स डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (स्पंज आयरन) बनाती है जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक और इंडक्शन भट्टियों में स्टील बनाने के लिए कच्चे माल के तौर पर होता है। कंपनी के मैनेजमेंट सिस्टम को ISO 9001:2015, एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम को ISO 14001:2015 और अकुपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम प्रोफिशिएंसी को ISO 45001:2018 मिला हुआ है। इसके प्रोडक्ट की बिक्री मुख्य रुप से महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में होती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    इसे वित्त वर्ष 2020 में 3.69 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जो अगले साल बढ़कर 5.23 करोड रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में इसे 9.34 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल हुआ और चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीने में 6.82 करोड़ रुपये का मुनाफा मिला। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 185.46 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ और इस वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल-सितंबर 2022 में 111.82 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।