Chambal Fertilisers के शेयरों में 5.5% की तेजी, मजबूत नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान

तिमाही नतीजों के साथ ही Chambal Fertilisers के बोर्ड ने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया शेयरधारकों को हर शेयर पर 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड जारी किया जाएगा। डिविडेंड की राशि का भुगतान 5 दिसंबर तक किया जाएगा

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 2:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयरों में आज 7 नवंबर को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

Chambal Fertilisers Share: चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयरों में आज 7 नवंबर को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.53 फीसदी की बढ़त के साथ 521.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने FY25 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर दिख रहा है। आज की तेजी के साथ चंबल फर्टिलाइजर्स का मार्केट कैप बढ़कर 20,902 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 575 रुपये और 52-वीक लो 292.05 रुपये है।

कैसे रहे Chambal Fertilisers के तिमाही नतीजे

चंबल फर्टिलाइजर्स ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 40.8 फीसदी बढ़कर 536.4 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 381 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में इस दौरान गिरावट आई और यह 19.3 फीसदी घटकर 4,346.2 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,385.5 करोड़ रुपये रहा था।


ऑपरेटिंग मोर्चे पर, कंपनी का EBITDA 28.5 फीसदी बढ़कर 790.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 615 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका EBITDA मार्जिन इस दौरान बढ़कर 18.2 फीसदी पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 11.4 फीसदी था।

शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड

तिमाही नतीजों के साथ ही चंबल फर्टिलाइजर्स के बोर्ड ने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया शेयरधारकों को हर शेयर पर 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड जारी किया जाएगा। डिविडेंड की राशि का भुगतान 5 दिसंबर तक किया जाएगा।

कैसा रहा है Chambal Fertilisers के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयरों में करीब 9 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 34 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 37 फीसदी चढ़े हैं। वहीं, पिछले एक साल में इसके निवेशकों को करीब 80 फीसदी का मजबूत रिटर्न मिला है। पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 216 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।