Get App

MSCI EM index change: MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में बदलाव संभव, जानिए भारत को हो सकता है कितना फायदा

MSCI EM index change: पिछले दिनों इंडोनेशियन मार्केट काफी गिरा है। वैसे वहां डाउनग्रेड का खतरा है और ग्रीस और दक्षिण कोरिया को अपग्रेड मिल सकता है। ऐसे में कुछ करे बिना शायद हमारा वेट बढ़ जाए

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 12:55 PM
MSCI EM index change: MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में बदलाव संभव, जानिए भारत को हो सकता है कितना फायदा
MSCI EM index changes:MSCI EM इंडेक्स में बदलाव के इस क्रम में दक्षिण कोरिया को अपग्रेट किया जा सकता है। MSCI दक्षिण कोरिया को डेवलप्ड मार्केट का स्टेटस देने पर विचार कर सकता है

MSCI EM index change: MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इंडोनेशिया पर डाउनग्रेड का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, ग्रीस और दक्षिण कोरिया को अपग्रेड मिल सकता है। MSCI EM इंडेक्स बदलाव से भारत को बिना मांगे फायदा हो सकता है। भारत में पिछले 5 साल से एफआई सेल कर रहे हैं और पिछले कुछ महीनों में तो उन्होंने मार्केट की कमर तोड़ दी। लेकिन अगर उन्हें फोर्स किया जाए कि आपको तो भारत में खरीदारी करनी ही पड़ेगी। इसके अलावा आपके पास कोई ऑप्शन नहीं है, क्योंकि जिस इंडेक्स में आप बेंचमार्क करते हैं उसी में अगर इंडेक्स का वेट बढ़ा दिया जाए तो कम से कम पैसिव फ्लोस तो आएंगे ही। एक्टिव फ्लोस भले ही नहीं आए। एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में बड़े बदलाव से कुछ ऐसी ही स्थिति बन सकती है।

पिछले दिनों इंडोनेशियन मार्केट काफी गिरा है। वैसे वहां डाउनग्रेड का खतरा है और ग्रीस और दक्षिण कोरिया को अपग्रेड मिल सकता है। ऐसे में कुछ करे बिना शायद हमारा वेट बढ़ जाए। कई बार ऐसा होता है कि आपने कुछ नहीं किया लेकिन फायदा हो गया। उदाहरण के लिए जैसे, किसी क्लास में पांच बच्चे थे, दो चले गए तो अगर आप लास्ट भी आए तो थर्ड आ ही गए ना। ऐसे में ब्रोंज़ मेडल तो फिर भी मिल गया। MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में बड़े बदलाव से भारत के साथ कुछ ऐसा ही हो सकता है।

इस बदलाव से 2026 में भारत को एमएसआई से बिना कुछ किए काफी फ्लोस मिल सकते हैं। सबसे पहले एक चीज समझते हैं। एनएसडीएल के आंकड़े कहते हैं कि 2025 में इंडियन मार्केट्स में 1.6 लाख करोड़ की एमएससीआई एफबीआई सेलिंग देखने को मिली है। सिर्फ जनवरी में 400 करोड़ के ऊपर की एमएसआई एफबीआई सेलिंग हुई है। एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स की बात करें तो भारत भी इसका हिस्सा है। पिछले दो-तीन दिनों में एमएससीआई ने कई सारे इंपॉर्टेंट अपडेट्स डाले हैं। सबसे पहला जो अपडेट उन्होंने डाला है वह है इंडोनेशिया को लेकर। इंडोनेशिया पर एमएसए ने कहा है कि उनका जो शेयर होल्डिंग स्ट्रक्चर है वहां पर कई सारी दिक्कतें हैं। इसके चलते इंडोनेशिया को डाउनग्रेड किया जा सकता है। इंडोनेशिया को इमर्जिंग मार्केट से निकाल के फ्रंटियर मार्केट में डाला जा सकता है।

इंडोनेशियन मार्केट का डाउनग्रेड संभव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें