Charlie Munger Investing Advice: दिग्गज निवेशक चार्ली मंगेर अब हमारे बीच नहीं है। करीब 99 साल की उम्न में निधन हो गया। बहुत चंद लोगों ने इस दुनिया में सिर्फ इनवेस्टिंग के दम पर अरबों डॉलर की संपत्ति खड़ा की है। चार्ली मंगेर इनमें से एक थे। वह इनवेस्टिंग दुनिया के जीनियस थे। करीब 6 दशकों से दुनिया उन्हें वॉरेन बफे ( Warren Buffett) के दाएं हाथ के तौर पर जानती थी। वॉरेन बफे शुरुआत में जल्द अमीर बनने के लिए सस्ते और पेनी स्टॉक्स खरीदते थे। लेकिन मंगेर ही वह व्यक्ति थे, जिनसे मिलने के बाद वॉरेन बफे की निवेश को लेकर समझ और बढ़ी और उन्होंने क्वालिटी स्टॉक्स पर जोर देना शुरू किया। मंगेर और वफे ने मिलकर बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) नाम से 785 अरब डॉलर की कंपनी खड़ी कर दी है।
