Get App

मार्केट में थोड़ी राहत के आसार, इन दो शेयरों पर दांव लगाना बेहतरः SBI Securities

पिछले 8 ट्रेडिंग सेशंस से निफ्टी50 (Nifty50) सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। फरवरी 2023 के बाद यह गिरावट का सबसे लंबा दौर था। ऐसे में निफ्टी को लेकर गिरावट वाले रिकॉर्ड सेशन का कैंडलस्टिक पैटर्न बन रहा है। एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) के मनीकंट्रोल सुदीप शाह ने बताया कि बाजार फिलहाल राहत की सांस ले सकता है। यह एक दुर्लभ पैटर्न है और गिरावट के निचले स्तर पर ऐसा देखने को मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2025 पर 6:20 PM
मार्केट में थोड़ी राहत के आसार, इन दो शेयरों पर दांव लगाना बेहतरः SBI Securities
शाह अगले हफ्ते के लिए वह भारती एयरटेल और रेडिंग्टन पर बुलिश हैं।

पिछले 8 ट्रेडिंग सेशंस से निफ्टी50 (Nifty50) सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। फरवरी 2023 के बाद यह गिरावट का सबसे लंबा दौर था। ऐसे में निफ्टी को लेकर गिरावट वाले रिकॉर्ड सेशन का कैंडलस्टिक पैटर्न बन रहा है। एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) के मनीकंट्रोल सुदीप शाह ने बताया कि बाजार फिलहाल राहत की सांस ले सकता है। यह एक दुर्लभ पैटर्न है और गिरावट के निचले स्तर पर ऐसा देखने को मिलता है।

अगले हफ्ते के लिए वह भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रेडिंग्टन (Redington) पर बुलिश हैं। शाह ने कहा, 'दोनों शेयरों की परफॉर्मेंस प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले बेहतर रही है।' यह पूछे जाने पर क्या बाजार अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है या तेजी से पहले करेक्शन का दौर 22,000 तक चल सकता है, सुदीप शाह का कहना था कि लगातार 8 सेशन की गिरावट के बाद बाजार में बाजार थोड़ी राहत की सांस ले सकता है।

पिछले हफ्ते निफ्टी50 (Nifty50) सूचकांक में 2.7 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट और तेज रही। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 7.38% और 9.41% पर्सेंट की गिरावट रही। अगर बड़ी तस्वीर की बात करें, तो निफ्टी सूचकांक अपने ऑल टाइम हाई से 13 पर्सेंट गिर चुका है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 18.49 पर्सेंट की गिरावट है।

क्या बैंक निफ्टी सूचकांक जल्द ही जनवरी के निचले स्तर को पार कर सकता है, इस पर शाह का कहना था कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से बैंक निफ्टी सूचकांक की परफॉर्मेंस प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले बेहतर रही है। हालिया करेक्शन के बावजूद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज स्टॉक्स की परफॉर्मेंस बेहतर रही है। तकनीकी नजरिए से ये सभी तीन स्टॉक अपने मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जो बुलिश मोमेंट का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें