Get App

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक राइट्स इश्यू से ₹1000 करोड़ जुटाएगी, बोर्ड ने दी मंजूरी

Ola Electric के शेयरधारकों के लिए बड़ा अपडेट आया है। कंपनी ₹1,000 करोड़ जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लाएगी। इससे पहले ₹780 करोड़ का QIP किया था। अब बढ़ते रजिस्ट्रेशन के बीच कंपनी फिर पैसा जुटाने जा रही है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 11:10 PM
Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक राइट्स इश्यू से ₹1000 करोड़ जुटाएगी, बोर्ड ने दी मंजूरी
28 सितंबर को Ola Electric का शेयर NSE पर 1.66% गिरकर ₹37.84 पर बंद हुआ।

Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric Mobility अब शेयरधारकों से पैसा जुटाने की तैयारी में है। कंपनी के बोर्ड ने ₹1,000 करोड़ तक का राइट्स इश्यू लाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी और दूसरी मंजूरियां लेनी होंगी।

राइट्स इश्यू कब आएगा?

यह इश्यू उन शेयरधारकों के लिए होगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होंगे। रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। इसे बाद में घोषित किया जाएगा।

नए शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 होगी। हालांकि, अभी इश्यू प्राइस और राइट्स एंटाइटलमेंट रेश्यो तय नहीं हुआ है। इश्यू कब खुलेगा और भुगतान कैसे करना होगा, इसकी जानकारी भी बाद में मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें