शेयर बाजार में बुल रन चल रहा हो या कमजोरी का दौर हो, लोग हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं जो सस्ते हों। और भला किसे यह अच्छा नहीं लगेगा कि 50 रुपए से कम दाम वाले शेयर खरीदे और उस पर तीन गुना मुनाफा कमाए। मिंट के मुताबिक, ऐसे पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) के बारे में बता रहे हैं जिनकी बैलेंस शीट मजबूत है और अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा डिविडेंड चुकाया है। इन कंपनियों को आप भी अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं।
यह सरकारी कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन सेगमेंट्स में बिजनेस करती है। इसमें जून के अंत तक केंद्र सरकार की 61.75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी पर पिछले कई वर्षों से लगभग शून्य कर्ज रहा है।
इसकी सेल्स और प्रॉफिट का रिकॉर्ड भी अच्छा है। इसने लगातार डिविडेंड भी दिया है। इसके सरकार की प्राइवेटाइजेशन की लिस्ट में शामिल होने की संभावना है। पिछले एक वर्ष में कंपनी का स्टॉक प्राइस 103 प्रतिशत बढ़ा है। NBCC India के शेयर शुक्रवार को 47 रुपए पर बंद हुए हैं।
इस कंपनी पर पिछले 18 वर्षों से कर्ज था। इस वर्ष कंपनी ने कर्ज को शून्य कर लिया है। इसने पिछले कई वर्षों से कभी लॉस दर्ज नहीं किया। हालांकि, इसके प्रॉफिट में कमी आई है। इंद्रप्रस्थ मेडिकल की डिविडेंड यील्ड कई वर्षों तक 3 प्रतिशत से अधिक रही है।
पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में इसने डिविडेंड नहीं दिया। पिछले एक वर्ष में कंपनी का स्टॉक लगभग 59 प्रतिशत बढ़ा है। इसके शेयर शुक्रवार को 80.15 रुपए पर बंद हुए हैं।
इस सरकारी कंपनी ने 1995 से डिविडेंड देने की शुरुआत की थी। इसने डिविडेंड का भुगतान जारी रखा है। कंपनी पर बहुत कम कर्ज है। कंपनी का स्टॉक पिछले महीने 10 वर्ष के हाई लेवल पर पहुंचा था। इसका बड़ा कारण बॉक्साइट के बड़े सप्लायर अफ्रीकी देश गिनी में सैन्य तख्तापलट था। इससे एल्युमीनियम के प्राइसेज बढ़ सकते हैं जिसका नाल्को को फायदा होगा। Nalco के शेयर शुक्रवार को 96.20 रुपए पर बंद हुए हैं।
इस फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म का स्टॉक पिछले एक वर्ष में लगभग 107 प्रतिशत बढ़ा है। इसे 2004 से केवल एक फाइनेंशियल ईयर में लॉस हुआ है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इसने 350 प्रतिशत का डिविडेंड दिया था। Geojit Financial के शेयर शुक्रवार को 80.50 रुपए पर बंद हुए हैं।
यह फर्म ऑटोमोबाइल पार्ट्स, एक्सेसरीज और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। इसकी सेल्स और प्रॉफिट ग्रोथ अच्छी है। पिछले एक वर्ष में इसका स्टॉक लगभग 135 प्रतिशत चढ़ा है। जालंधर मोटर एजेंसी पर कर्ज नहीं है। इसका डिविडेंड देने का भी अच्छा रिकॉर्ड है। इसके शेयर शुक्रवार को 61.80 रुपए पर बंद हुए हैं।