Get App

6 ऐसे Penny Stocks जिनकी ग्रोथ मजबूत है और कोई कर्ज नहीं है, क्या आप करेंगे निवेश?

आज हम ऐसे ही 6 पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) की बात कर रहे हैं जिनकी बैलेंस शीट मजबूत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2021 पर 11:34 AM
6 ऐसे Penny Stocks जिनकी ग्रोथ मजबूत है और कोई कर्ज नहीं है, क्या आप करेंगे निवेश?

शेयर बाजार में बुल रन चल रहा हो या कमजोरी का दौर हो, लोग हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं जो सस्ते हों। और भला किसे यह अच्छा नहीं लगेगा कि 50 रुपए से कम दाम वाले शेयर खरीदे और उस पर तीन गुना मुनाफा कमाए। मिंट के मुताबिक, ऐसे पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) के बारे में बता रहे हैं जिनकी बैलेंस शीट मजबूत है और अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा डिविडेंड चुकाया है। इन कंपनियों को आप भी अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं।

NBCC India

यह सरकारी कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन सेगमेंट्स में बिजनेस करती है। इसमें जून के अंत तक केंद्र सरकार की 61.75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी पर पिछले कई वर्षों से लगभग शून्य कर्ज रहा है।

इसकी सेल्स और प्रॉफिट का रिकॉर्ड भी अच्छा है। इसने लगातार डिविडेंड भी दिया है। इसके सरकार की प्राइवेटाइजेशन की लिस्ट में शामिल होने की संभावना है। पिछले एक वर्ष में कंपनी का स्टॉक प्राइस 103 प्रतिशत बढ़ा है। NBCC India के शेयर शुक्रवार को 47 रुपए पर बंद हुए हैं।

GMDC

गुजरात मिनरल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (GMDC) माइनिंग और मिनरल प्रोसेसिंग करती है। यह देश में लिग्नाइट की सबसे बड़ी विक्रेता है। हालांकि, कंपनी के प्रॉफिट में हाल के वर्षों में गिरावट आई है। इसे पिछले फाइनेंशियल ईयर को छोड़कर लगभग दो दशक से कभी लॉस नहीं हुआ। यह कई वर्षों से अच्छा डिविडेंड भी देती रही है। GMDC के शेयर शुक्रवार को 77.25 रुपए पर बंद हुए हैं.

इंद्रप्रस्थ मेडिकल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें