दिल्ली में सीबीआई की एक स्पेशल अदालत ने शनिवार को एनएसई की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चित्रा रामकृष्ण की एनएसई को-लोकेशन घोटाले मामले में अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

दिल्ली में सीबीआई की एक स्पेशल अदालत ने शनिवार को एनएसई की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चित्रा रामकृष्ण की एनएसई को-लोकेशन घोटाले मामले में अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
चित्रा रामकृष्ण अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 तक एनएसई की एमडी और सीईओ थी। गौरतलब है कि चित्रा पर हिमालयन योगी के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करने और संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है।
बता दें कि शुक्रवार को NSE को-लोकेशन घोटाले के मामले में सीबीआई एनएसई के 2 अधिकारियों से पूछताछ की थी। यह जांच NSE एनएसई को-लोकेशन घोटाले (location scam) के मामले में की जा रही है। बता दें कि एनएसई के पूर्व जीओओ आनंद सुब्रमण्यन सीबीआई की कस्टडी में है। सीबीआई के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी टीवी 18 को मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई सक्रियता के साथ इस आरोप की जांच कर रही है कि सेबी अधिकारियों ने जान-बूझकर दोषियों के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई की जांच से यह बात निकलकर आई है कि इस मामले में सेबी की तरफ से सीबीआई को ऑडिट डाक्युमेंट और दूसरे ईमेल शेयर करने में देरी हुई है। इस केस का 2018 में ऑडिट हुआ था जबकि 2018 में ही एफआईआर भी की गई थी लेकिन सेबी ने मामले से संबंधित रिपोर्ट और मुख्य आरोपियों के बीच हुए ईमेल की कॉपी सीबीआई को 2019 में दी ।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सीबीआई ने एनएसई के पूर्व जीओओ आनंद सुब्रमण्यन को अरेस्ट किया था। इनको बिना जरुरी योग्यता और अनुभव के चित्रा रामकृष्नन ने एनएसई का जीओओ बना दिया था। आरोप है कि चित्रा रामकृष्नन ने ऐसा किसी कथित हिमालयन योगी के निर्देश पर किया था जिनसे वह अपने कामकाज में निर्देश लिया करती थी और उसको एनएसई से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी देती थीं।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बाद में यह बात सामने आई है कि आनंद सुब्रमण्यन ही वह कथाकथित योगी थे और वो चित्रा रामकृष्नन को एनएसई के कामकाजों में निर्देश देने के साथ ही आनंद सुब्रमण्य को प्रमोटर करने के निर्देश देने के जिम्मेदार थे।
सीबीआई ने हाल ही में आनंद सुब्रमण्यन को चेन्नई से गिरफ्तार किया है और उनको पिछले हफ्ते दिल्ली लेकर आया है। सीबीआई के पास 6 मार्च तक के लिए उनकी कस्टडी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।