बुधवार 11 दिसंबर को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Chola Invest पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए Chola Invest के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1365 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 1338 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 1324 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 7:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE पर JM Financial की सोनी पटनायक ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 5800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: आज बाजार आखिरी घंटों में निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी की सपाट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 2 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी 9 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ। IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स ने रिकॉर्ड ऊंचाई का स्तर छुआ। रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। BSE रियल्टी इंडेक्स 1.20% से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Chola Invest

मानस जायसवाल ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए चोला इनवेस्ट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1338 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें बने रहने पर 1365 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है। जबकि इसमें 1324 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - DLF


अमित सेठ ने कहा कि कल कमाई के लिए डीएलएफ के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 868 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 885 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 858 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Technical View: जब तक निफ्टी 24,500 के ऊपर टिका है तब तक रहेगा तेजी का रुझान, बैंक निफ्टी में 53,300 का लेवल अहम

JM Financial की सोनी पटनायक का BTST कॉल - BSE Ltd

सोनी पटनायक ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बीएसई लिमिटेड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5487 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5800 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल का BTST कॉल - Intellect Design Arena

आशीष कयाल ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए इंटलेक्ट डिजाइन एरीना में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 844 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 890 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।