जेफरीज के क्रिस वुड ने बजाज फाइनेंस में घटाया निवेश, जानिए किन शेयरों पर आया उनका दिल

ग्रीड एंड फीयर के इंडिया लॉन्ग ओनली पोर्टफोलियो में बजाज फाइनेंस में किया गया निवेश 2 फीसदी घटाया गया है। जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में किया गया निवेश 2 फीसदी बढ़ाया गया है

अपडेटेड Dec 02, 2022 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
ग्रीड एंड फीयर टीम का मानना है कि बढ़ती ब्याज दरों से रियल एस्टेट सेक्टर की तेजी पर कोई लगाम नहीं लगने वाली है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जेफरीज (Jefferies) के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) भारत के हॉट प्रॉपर्टी मार्केट पर लगातार बुलिश बने हुए हैं। इनकी ग्रीड एंड फीयर टीम (Greed & Fear team ) का मानना है कि बढ़ती ब्याज दरों से रियल एस्टेट सेक्टर की तेजी पर कोई लगाम नहीं लगने वाली है। इस विश्लेषण के आधार पर उन्होंने अपने एशिया एक्स-जापान एंड इंडिया लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो (Asia ex-Japan and India long-only portfolios) में कुछ बदलाव करने का निर्णण लिया है। अपने इस पोर्टफोलियो से उन्होंने गोदरेज प्रॉपर्टी (Godrej Properties ) को निकालकर उसकी जगह पर 6 फीसदी वेटेज के साथ माइक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers ) को शामिल कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में अपने निवेश को एक फीसदी घटा दिया है।

    बताते चलें कि गोदरेज प्रॉपर्टीज इस समय लैंड प्रॉपर्टीज की जोरदार शॉपिंग कर रही है। हाल ही में कंपनी ने मुंबई, पालघर, नोएडा और बेंगलुरु में जमीनें खरीदी हैं। इस बीच माइक्रोटेक डेवलपर (Macrotech Developers) इस वित्त वर्ष के दूसरी छमाही में 17 नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। इन प्रोजेक्ट्स से 10300 करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान किया जा रहा है।

    ग्रीड एंड फीयर के इंडिया लॉन्ग ओनली पोर्टफोलियो में बजाज फाइनेंस में किया गया निवेश 2 फीसदी घटाया गया है। जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में किया गया निवेश 2 फीसदी बढ़ाया गया है। इसी पोर्टफोलियो में माइक्रोटेक डेवलपर्स और DLF लिमिटेड में वेटेज बढ़ाया गया है। जबकि गोदरेज प्रॉपर्टीज और सेंचुरी टेक्सटाइल (Century Textiles) का वेटेज घटाया गया है। वहीं जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) को इस पोर्टफोलियो से हटा दिया गया है। इसकी जगह पर 4 फीसदी वेटेज के साथ अडानी पोर्ट (Adani Ports) को शामिल किया गया है।


    Daily Voice: बैंकिग और टेलीकॉम शेयरों में होगी जोरदार कमाई, मिड साइज प्रोडक्ट बेस्ड IT कंपनियों से रहें दूर

    बता दें कि जुबिलेंट फूडवर्क्स भारत में डोमिनोज पिज्जा के नाम से रेस्टोरेंट संचालित करती है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस अवधि में कंपनी की मुनाफा सालाना आधार पर 8.8 फीसदी बढ़ा है। हालांकि एनालिस्ट इसके मार्जिन को लेकर चिंतित है। इसी तरह अडानी पोर्ट ने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू और EBITDA दर्ज किया है। क्रिस्टोफर वुड ने एशियाई मार्केट के आउटलुक पर बात करते हुए कहा है कि MSCI चाइना अक्टूबर 2011 के बाद के अपने निचले स्तर पर नजर आ रहा है। इसका मतलब ये है कि लगभग सबसे बुरी स्थिति को बाजार ने पचा लिया है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।