Cigarette stocks rise : शानदार Q4 नतीजों के बाद सिगरेट बनाने वाली कंपनी VST इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी आई है। आज ये शेयर 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ आज का हीरो बना हुआ है। इसके मजबूत नतीजों का असर दूसरी सिगरेट बनाने वाली कंपनियों पर भी देखने को मिला है। VST के शेयरों में बढ़त के साथ ही ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में भी उछाल आया है। ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स 1.5% और 4% ऊपर चढ़े हैं।
VST इंडस्ट्रीज में तेजी क्यों?
चौथी तिमाही में VST इंडस्ट्रीज के नतीजे शानदार रहे हैं। रेवेन्यू 349 करोड़ रुपए से बढ़कर 457 करोड़ रुपए पर रहा है। Q4 में मुनाफा 53 करोड़ रुपए से 2 गुना बढ़कर 117 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, मार्जिन 20 फीसदी से बढ़कर 45.5 फीसदी पर रहा है। जबति EBITDA 69.5 करोड़ रुपए से 2 गुना बढ़कर 208 करोड़ रुपए पर रहा है।
बिना प्रोसेस किए गए तंबाकू से होने वाली आय 58 करोड़ रुपये रही है,जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 116 करोड़ रुपये थी। Q4FY26 में सिगरेट की औसत बिक्री 66.7 करोड़ यूनिट प्रति माह रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 64.7 करोड़ यूनिट थी।
VST इंडस्ट्रीज FY26 हाइलाइट्स
सालाना आधार पर इसकी ग्रोथ मजबूत रही है। नेट सिगरेट रेवेन्यू 921 करोड़ रुपए से 25 फीसदी बढ़कर 1151 करोड़ रुपए पर रही है। सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 8.6 फीसदी रही है। EBITDA 279 करोड़ रुपए से 61% बढ़कर 450 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत है। वॉल्यूम में भी उछाल देखने को मिला है। कंपनी का इनोवेशन,ब्रांड बिल्डिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस है।
VST इंडस्ट्रीज की मैनेजमेंट कमेंट्री
VST इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर,पीयूष श्रीवास्तव ने कहा,"2025 में,हमने अपने बेहतर ब्रांड पोर्टफोलियो और बाज़ार में अनुशासित तरीके से काम करने के चलते बिक्री में ज़बरदस्त रिकवरी हासिल की। जहां एक तरफ़ मध्य-पूर्व में भू-राजनीतिक अस्थिरता का असर हमारे बिना प्रोसेस किए हुए तंबाकू के कारोबार पर पड़ रहा है,वहीं दूसरी तरफ़ हमारी उत्पादकता बढ़ाने की पहलों से हमें मुनाफ़े में डबल डिजिट की मज़बूत बढ़त मिली है।"
उन्होंने आगे कहा,"टैक्स में हुई भारी बढ़ोतरी को देखते हुए,हमारे सामने एक चुनौतीपूर्ण साल आने वाला है। हम अपने ब्रांड पोर्टफोलियो को मज़बूत करने और बाज़ार में अपने काम को बेहतर ढंग से पूरा करने पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। हम उपभोक्ताओं और स्टेक होल्डरों के लिए बेहतरीन वैल्यू क्रिएशन की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।"