Cipla के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, जानिए कितना है टारगेट प्राइस

पिछले 6 महीने में Cipla के शेयरों में करीब 25 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 11 फीसदी चढ़ चुके हैं। वहीं, पिछले एक साल में यह 9 फीसदी चढ़ा है। पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 60 फीसदी का मुनाफा हुआ है। जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 2:36 PM
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Cipla के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Cipla के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.59 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 1198.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 96,786.21 करोड़ रुपये हो गया है। इसका 52-वीक हाई 1,283 रुपये और 52-वीक लो 852 रुपये है।

    ब्रोकरेज फर्म की राय

    ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 24 नवंबर 2023 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने इसे Buy रेटिंग दी है और 1350 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में मौजूदा प्राइस के मुकाबले करीब 13 फीसदी की तेजी की संभावना बन रही है।


    ब्रोकरेज फर्म का कहना है, "6-17 फरवरी 2023 तक किए गए रूटीन cGMP इंस्पेक्शन के लिए USFDA की ओर से 17 नवंबर 2023 को पीथमपुर यूनिट के लिए वार्निंग लेटर जारी किया गया। USFDA ने तीन अहम टिप्पणियां की हैं, जिनमें से प्रमुख इश्यू gAlbuterol का है जहां कंपनी को अप्रैल 2020 से दिसंबर 2022 तक कमर्शियल मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत से 3000 शिकायतें मिलीं।"

    ब्रोकरेज ने कहा, "हमारा मानना है कि पीथमपुर रेगुलेटरी इश्यू मौजूदा प्रोडक्ट्स को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन नए लॉन्च में 6-7 महीने की देरी हो सकती है। हमने FY2025E और FY2026E के लिए अपने EPS अनुमान को 5% और 6% घटाकर 52.8 और 62.3 रुपये कर दिया है। प्लांट अमेरिकी बिक्री में ~30% का योगदान देता है।"

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में Cipla के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 25 फीसदी चढ़ चुका है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक साल में यह 9 फीसदी चढ़ा है। पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 60 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।