Sensex में 800 अंकों का उछाल, Iran-US War की आंच में भी 24100 के पार Nifty, इन 4 वजहों से मिला सपोर्ट

Stock Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) अच्छी बढ़त के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद मार्केट में आज रौनक रही। सरकारी बैंकों ने आज मार्केट को शानदार तरीके से संभाला। जानिए मार्केट में इस रौनक की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 4:16 PM
Stock Market Rally: एक कारोबारी दिन पहले 08 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 1677.12 प्वाइंट्स यानी 2.15% की फिसलन के साथ 76,503.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 516.65 प्वाइंट्स यानी 2.12% की गिरावट के साथ 23,882.04 पर बंद हुआ था। आज ये अच्छी बढ़त के साथ खुले।

Share Market Rally: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर खत्म होने का ऐलान किया तो एक कारोबारी दिन पहले घरेलू मार्केट में कोहराम मच गया था, लेकिन इसका विदेशी निवेशकों ने फायदा उठाया जिसने आज शुरुआती कारोबार में रौनक बिखेर दी। एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 दो-दो फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए थे लेकिन आज ये बढ़त के साथ खुले। आज इंट्रा-डे में सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 24100 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में अच्छी रौनक दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 में 1% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी आई।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 238.22 प्वाइंट्स यानी 0.31% की बढ़त के साथ 76,741.82 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 80.75 प्वाइंट्स यानी 0.34% की मजबूती के साथ 23,962.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 823.05 प्वाइंट्स उछलकर 77,326.65 और निफ्टी 252.65 प्वाइंट्स चढ़कर 24,134.70 तक पहुंच गया था।

Share Market Rally: इन वजहों से मिला सपोर्ट

FIIs की ताबड़तोड़ खरीदारी से मिला सपोर्ट

जब मार्केट ढह रहा था तो विदेशी निवेशक ताबड़तोड़ शेयर खरीद रहे थे जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला है। एक कारोबारी दिन पहले मार्केट में कोहराम के बीच विदेशी निवेशकों ने ₹1962.80 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी कर डाली। इसे मिलाकर लगातार चार कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने ₹3,954.35 करोड़ की नेट खरीदारी की। एक कारोबारी दिन पहले डीआईआई (डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) ने भी ₹790.16 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की। इस प्रकार देशी-विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी ने मार्केट सेंटिमेंट बेहतर किया।


India VIX में तेज गिरावट

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में तेज गिरावट से मार्केट को सपोर्ट मिला है। आज यह 8.97% की गिरावट के साथ 13.36 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है तो इसके कम होने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।

Auto-IT Stocks की गिरावट को थाम लिया सरकारी बैंकों ने

सेक्टरवाइज आज मार्केट को पीएसयू बैंक से तगड़ा सपोर्ट मिला जिसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी में 3.54% की मजबूती आई। फार्मा, प्राइवेट बैंक और एफएमसीजी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक तेजी आई। इन्होंने निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी की आधे फीसदी से कम की गिरावट को फीका कर दिया।

एशियाई बाजारों में रौनक

घरेलू मार्केट को आज अधिकतर एशियाई बाजारों में कौनक से सपोर्ट मिला है। जापान के निक्केई 225 और थाईलैंड के सेट कंपोजिट में करीब 2% तो सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स में 1% से अधिक की तेजी आई। चीन का शंघाई कंपोजिट आज डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। दक्षिण कोरिया के कोस्पी और इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही। हालांकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसैंग में 1% से अधिक की गिरावट आई तो ताइवान का ताइवान वेटेड भी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।