Citius Transnet InvIT IPO: इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट की धीमी मगर अच्छी शुरुआत, 5% बढ़त में लिस्ट

Citius Transnet InvIT IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 23.21 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 17 गुना भरा। कंपनी सड़कों जैसे ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स का अधिग्रहण, प्रबंधन और उनमें निवेश करती है

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
Citius Transnet InvIT का IPO 17 अप्रैल को खुला था और 21 अप्रैल को बंद हुआ।

इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट सिटियस ट्रांसनेट InvIT की 29 अप्रैल को शेयर बाजारों में लिस्टिंग ठीकठाक रही। इसकी यूनिट BSE पर 4.5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 104.50 रुपये पर और NSE पर 4.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 104.60 रुपये पर लिस्ट हुईं। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग से 1.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 106.19 रुपये पर और NSE पर 1.3 प्रतिशत बढ़त के साथ 106 रुपये पर सेटल हुआ।IPO का फाइनल प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर था। इसका पब्लिक इश्यू 17 अप्रैल को खुला था और 21 अप्रैल को बंद हुआ। साइज 1105 करोड़ रुपये रहा। इसमें 11.05 करोड़ नए शेयर जारी हुए।

IPO को कुल 20.42 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 23.21 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 17 गुना भरा। पब्लिक इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 25 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व था। अलॉटमेंट 24 अप्रैल को फाइनल हुआ।

Citius Transnet InvIT ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 497.25 करोड़ रुपये जुटाए। इस ट्रस्ट का फोकस ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर है। कंपनी सड़कों जैसे ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स का अधिग्रहण, प्रबंधन और उनमें निवेश करती है।


Citius Transnet InvIT की वित्तीय सेहत

कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 6400 करोड़ रुपये है। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 1,570.39 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2025 के दौरान इनकम 2,165.62 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2024 के दौरान Citius Transnet InvIT की इनकम 2,038.53 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।

Share Market Rise: बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 581 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹3.56 लाख करोड़ बढ़ी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।