Share Market Rise: बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 917 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹4.37 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Rise: चंद पलों के बीच सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 4,70,21,988.49 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। एक दिन पहले सेंसेक्स 416.72 अंकों की गिरावट के साथ 76,886.91 पर और निफ्टी 97 अंकों की गिरावट के साथ 23,995.70 पर सेटल हुआ

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 11:07 AM
निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से लगभग 128 अंक उछलकर 24,123.55 के हाई तक गया।

एक दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में 29 अप्रैल को तेजी लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। कुछ टाइम बाद सेंसेक्स ने पिछली क्लोजिंग से 917 अंकों की तेजी देखी और 77,803.81 के हाई तक चला गया। इसी तरह निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से लगभग 281 अंक उछलकर 24,276.55 के हाई तक गया। माना जा रहा है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से गिरावट रोकने में मदद मिली। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत में आई नरमी ने भी पॉजिटिव सेंटिमेंट को सहारा दिया।

इन चंद पलों के बीच सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 4,71,03,263.48 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 4,66,66,067.811 करोड़ रुपये था। यानि कि मार्केट कैप में 4,37,195.669 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

एक दिन पहले कितना टूटा था बाजार


एक दिन पहले यानि कि 28 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजारों में उठापटक का जबरदस्त खेल देखने को मिला। लाल निशान में शुरुआत करने वाला बाजार ​बीच में हरे निशान में पहुंचा और फिर गिरावट में आ गया। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 416.72 अंकों की गिरावट के साथ 76,886.91 पर और निफ्टी 97 अंकों की गिरावट के साथ 23,995.70 पर सेटल हुआ। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव में मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही।

FII की सेलिंग और तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.21 प्रतिशत गिरावट के साथ 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। विदेशी निवेशकों के रुख की बात करें तो शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को सेलर रहे। उन्होंने 2,103.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,712.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Stocks to Watch: आज 29 अप्रैल को Bandhan Bank, Maruti Suzuki India, Ceat समेत इन शेयरों पर रखें नजर, बड़ी उठापटक के आसार

ग्लोबल मार्केट्स का हाल

दूसरे एशियाई बाजारों में आई बढ़त की वजह से भी भारतीय बाजार गुलजार हैं। हेंग सेंग, कॉस्पी, सेट कंपोजिट, शंघाई कंपोजिट, जकार्ता कंपोजिट हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं निक्केई 225, ताइवान वेटेड में गिरावट है। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।