Get App

Clean Max Enviro Energy Solutions ने किया निराश, शेयर 9% घाटे में लिस्ट

Clean Max Enviro Energy Solutions Listing: कंपनी का पब्लिक इश्यू 0.99 प्रतिशत भरा। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह से चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 4:37 PM
Clean Max Enviro Energy Solutions ने किया निराश, शेयर 9% घाटे में लिस्ट
Clean Max Enviro Energy Solutions का 3100 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 23 फरवरी को खुला और 25 फरवरी को बंद हो गया।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस की 2 मार्च को शेयर बाजार में लिस्टिंग फीकी रही। BSE पर शेयर 9.5 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 952.20 रुपये पर और NSE पर लगभग 9 प्रतिशत घाटे में 960 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 1053 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से लगभग 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 867.90 रुपये पर सेटल हुआ। NSE पर 10.6 प्रतिशत ​की गिरावट के साथ 858 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 10100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का 3100 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 23 फरवरी को खुला और 25 फरवरी को बंद हो गया।इसमें 1200 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी हुए, साथ ही 1900 करोड़ रुपये के 1.80 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। IPO 0.99 प्रतिशत भरा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.99 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.57 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.07 गुना सब्सक्राइब हुआ।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने 41 एंकर इनवेस्टर्स से 921 करोड़ रुपये जुटाए। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह से चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें