Clean Max share price : क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस (Clean Max Enviro Energy Solutions ) के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर आज का इ्क्का साबित हुआ है। फिलहाल 1.40 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 102.60 रुपए यानी 7.50 फीसदी की तेजी के साथ 1472 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज इसने इंट्राडे में 1,481 रुपए का हाई छुआ। वहीं, इसका इंट्राडे लो 1,373.30 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,279,946 शेयर और मार्केट कैप 17,323 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।
क्लीन मैक्स पर मैक्वेरी ( MACQUARIE) ने आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ अपनी कवरेज शुरू की है और इसका टारगेट प्राइस 1,700 रुपए प्रति शेयर तय है। ब्रोकरेज की इस बुलिश रिपोर्ट ने स्टॉक में जोश भर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि क्लीन मैक्स देश का सबसे बड़ा प्योर प्ले C&I रिन्यूएबल्स प्लेटफॉर्म है। वित्त वर्ष 2029 तक कंपनी का इंस्टॉल्ज बेस दोगुने से ज्यादा बढ़कर करीब 8 GW होना संभव है।
रीपिट C&I बिजनेस और डाटा एंड AI एक्सपोजर से लंबी अवधि में कंपनी के ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2029 के दौरान करीब 5 GW अतिरिक्त क्षमता जुड़ने की उम्मीद है। क्षमता बढ़ने से वित्त वर्ष 2026-वित्त वर्ष 2029 में पावर सेल्स EBITDA में 50%+ CAGR संभव है। इसके अलावा, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि क्लीन मैक्स का कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) ज़्यादा बना रहेगा, जिसका अनुमानित खर्च लगभग 260 अरब रुपये है। इससे निकट भविष्य में फ्री कैश फ्लो के नेगेटिव रहने और लेवरेज (कर्ज का स्तर) के ज़्यादा बने रहने की संभावना है।। FY29 तक नेट Debt/EBITDA करीब 7.5 गुना तक घटने की उम्मीद है। कम बॉरोइंग कॉस्ट, स्ट्रैटेजिक निवेश और EBITDA ग्रोथ से नेट Debt/EBITDA घट सकता है।
बताते चलें की क्लीन मैक्स स्टॉक को कवर करने वाले सभी नौ ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। क्लीन मैक्स के शेयर इस साल मार्च में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए थे। यह स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 30.9% और लिस्टिंग प्राइस से 43.6% ऊपर है। इस स्टॉक में पिछले एक महीने में 16% की बढ़त हुई है। वहीं, साल की शुरुआत से अब तक इसमें कुल 64% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर
जून 2026 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 832.16 करोड़ रुपये रही, जो जून 2025 के 402.34 करोड़ रुपये से 106.83% ज़्यादा है। जून 2026 में तिमाही नेट प्रॉफ़िट 48.52 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2025 के 14.20 करोड़ रुपये से 441.69% ज़्यादा है। जून 2026 में EBITDA 462.86 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2025 के 274.90 करोड़ रुपये से 68.37% ज़्यादा है। कंपनी का EPS जून 2025 के 1.58 रुपये से बढ़कर जून 2026 में 4.14 रुपये हो गया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।