Clean Science and Technology share price : केमिकल बनाने वाली कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Clean Science and Technology) के शेयरों में आज 8.22 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली। इंट्राडे में यह शेयर एक समय पर NSE पर 1,506 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। दरअसल, वित्त वर्ष 2023 की दिसंबर तिमाही में कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं। हेल्दी अर्निंग परफॉर्मेंस के चलते आज इसके शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 44.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे
दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मजबूत रहा। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 31 फीसदी बढ़कर 237.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का EBITDA 42 फीसदी बढ़कर 108.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। दिसंबर FY23 को समाप्त नौ महीने की अवधि के दौरान क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मुनाफे में सालाना आधार पर 29 फीसदी की बढ़कर 214.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में राजस्व 50 प्रतिशत बढ़कर 719 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने कहा, "हमने 9MFY23 में घरेलू (58 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि) और निर्यात बाजार (47 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि) दोनों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जिसमें चीन का व्यापार में 35 प्रतिशत, भारत का 28 प्रतिशत, यूरोप में 15 प्रतिशत और अमेरिका में 16 प्रतिशत का योगदान है।
लॉन्ग टर्म में इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले एक महीने में यह शेयर फ्लैट रहा, जबकि पिछले 6 महीने में इसमें 10 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं, पिछले एक साल में यह 35 फीसदी टूट चुका है।