Clean Science and Technology Shares Crash: क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। क्लीन साइंस के शेयरों में बिकवाली की आंधी ऐसे समय में आई, जब स्पेशल्टी केमिकल सेगमेंट की दिग्गज कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 के कारोबारी नतीजे जारी किए। जून तिमाही में कंपनी का कारोबार बढ़ा और बाजार में दबदबा, फिर भी शेयर धड़ाम हो गए। इसकी वजह ये है कि कारोबारी नतीजे के साथ-साथ मैनेजमेंट ने हिस्सेदारी बिक्री की योजना का ऐलान किया है। इसके चलते शेयर 8% से अधिक टूट गए। दिन के आखिरी में यह 8.03% की गिरावट के साथ ₹1329.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.36% फिसलकर ₹1325.00 तक आ गया था।
