Stock Tips: होटल्स और रिजॉर्ट्स इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी महिंद्रा हॉलिडे एंड रिजॉर्ट्स इंडिया (Mahindra Holidays & Resorts India) के शेयर इस साल जनवरी में एक साल के निचले स्तर पर फिसल गया था। हालांकि उसके बाद यह संभल गया और तब से अब तक 52 फीसदी से अधिक उछल चुका है और आगे भी तेजी के रूझान दिख रहे हैं।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा (Ventura) ने इसमें निवेश के लिए जो टारगेट प्राइस रखा है, वह अचीव होता है तो निवेशकों के पैसे डबल से अधिक बढ़ जाएंगे। वेंचुरा ने इसमें निवेश के लिए 576 रुपये का टारगेट फिक्स किया है और इसके शेयर आज बीएसई पर 20 अक्टूबर 2022 को 281.15 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 5,652.42 करोड़ रुपये है।
एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे हैं दांव
होटल्स एंड रिजॉर्ट्स सेक्टर में महिंद्रा हॉलिडेज वैकेशन ओनरशिप (3-25 साल के लिए नए मेंबर्स से मिलने वाले पैसे ) और सदस्यों से मिलने वाले एनुअल मेंबरशिप फीस (एनुअल रिकरिंग इनकम) के दम पर बहुत मजबूत स्थिति में है। नए मैंबर्स से मिलने वाले पैसों से कंपनी को नए रिजॉर्ट के लिए पूंजी मिल जाती है तो मौजूदा मेंबर्स से एनुअल फीस से मौजूदा रिजॉर्ट के लिए पूंजीगत खर्च के लिए पैसे मिल जाते हैं।
कोरोना महामारी से उबरने के बाद अब लोग अधिक यात्राएं कर रहे हैं और सप्लाई-डिमांड की स्थिति भी फेवरेबल है। इसके चलते कंपनी की कारोबारी ग्रोथ बेहतर दिख रही है। ऐसे में वेंचुरा ने निवेश के लिए 576 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।
10% डिस्काउंट पर मिल रहे शेयर
महिंद्रा हॉलिडेज के शेयर इस साल की शुरुआत 4 जनवरी 2022 को 185.55 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का निचला स्तर है। हालांकि इसके बाद इसमें फिर खरीदारी का रूझान बढ़ा और 20 सितंबर 2022 को 313.50 रुपये के 52 हफ्ते के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद इसमें फिर बिकवाली का दबाव दिखा और अब तक यह करीब 10 फीसदी टूट चुका है लेकिन अब एक्सपर्ट्स इस पर दांव लगा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूदा भाव पर निवेश को डबल करने की क्षमता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।