CMPDI IPO Listing: दिग्गज कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके IPO को भी निवेशकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था और सिर्फ QIB हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हुआ था। बाकी आधा भी नहीं भर पाया था। IPO के तहत ₹172 के भाव पर शेयर जारी हुए। आज 30 मार्च को BSE पर इसकी ₹162.80 और NSE पर ₹160.00 पर एंट्री हुई है यानी कि IPO निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 7% पूंजी ही घट गई।
