सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ को मिली जानकारी के मुताबिक ICICI Prudential MF फेडरल बैंक में 5 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह हिस्सा प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट Pref Allotment और ओपन मार्केट के जरिए खरीदा जा सकता है।

सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ को मिली जानकारी के मुताबिक ICICI Prudential MF फेडरल बैंक में 5 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह हिस्सा प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट Pref Allotment और ओपन मार्केट के जरिए खरीदा जा सकता है।
सीएनबीसी- आवाज की को एक्सक्लूसिव खबर मिली है यह प्रस्ताव आरबीआई को सौंपा जा चुका है। नियमों के मुताबिक प्राइवेट बैंक में 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखने के लिए आरबीआई से मंजूरी जरुरी है।
ICICI Prudential MF की फेडरल बैंक में पहले से 4.84 फीसदी हिस्सेदारी है। यह अतिरिक्त हिस्सा लेने के बाद फेडरल बैंक में ICICI Prudential MF का हिस्सा बढ़कर करीब 10 फीसदी हो जाएगा।
बता दें कि वित्त वर्ष 2021 में फेडरल बैंक ने कैपिटल मार्केट से पैसे नहीं जुटाए हैं। हालांकि इस खबर पर ICICI Prudential MF आरबीआई और फेडरल बैंक इन सभी ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।
फेडरल बैंक में टॉप MF की होल्डिंग पर नजर डालें तो 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक फेडरल बैंक में Franklin Templeton Mutual Fund की हिस्सेदारी 5.01 फीसदी, ICICI Prudential Mutual Fund की हिस्सेदारी 4.84 फीसदी और HDFC Mutual Fund की हिस्सेदारी 2.60 फीसदी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।