Coal India OFS : कोल इंडिया का OFS आज रिटेल के लिए खुला है। कोल इंडिया के OFS की बंपर डिमांड देखने को मिल रही है। OFS का नॉन रिटेल का हिस्सा 8 गुना भरा है। सरकार इसके जरिए कोल इंडिया में 2% तक हिस्सा बेच रही है। इस ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए सरकार की करीब 5000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना। OFS का फ्लोर प्राइस 10 फीसदी डिस्काउंट पर 412 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। 412 रुपए के फ्लोर प्राइस के मुकाबले नॉन रिटेल प्राइस 447 रुपए है।
