Get App

Coal India Q3 Results: सरकारी कोयला कंपनी को ₹7166 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Coal India Q3 Results: कोल इंडिया ने दिसंबर तिमाही में 7,166 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। हालांकि मार्जिन में गिरावट दिखी। कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है। नतीजों के बाद स्टॉक्स पर नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 8:11 PM
Coal India Q3 Results: सरकारी कोयला कंपनी को ₹7166 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
कोल इंडिया का शेयर 0.96% की गिरावट के साथ 419.20 रुपये पर बंद हुआ।

Coal India Q3 Results: कोल इंडिया ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए, जो मिले-जुले रहे। कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमान से बेहतर रहा, लेकिन रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन सालाना आधार पर कमजोर दिखा।

अनुमान से ज्यादा रहा नेट प्रॉफिट

कोल इंडिया का तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 7,166 करोड़ रुपये रहा। यह CNBC-TV18 के 6,825 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है। रेवेन्यू 34,924 करोड़ रुपये रहा, जो 33,288 करोड़ रुपये के अनुमान से ऊपर है। यानी कमाई उम्मीद से बेहतर रही।

EBITDA और मार्जिन में दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें