Coal India Shares: एक तरफ घरेलू स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा हुआ है और सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में ही 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया और निफ्टी (Nifty) भी फिसलकर 23800 के नीचे आ गया तो दूसरी तरफ कोल इंडिया के शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। अगस्त महीने के प्रोविजनल बिजनेस अपडेट, ई-ऑक्शन के मजबूत प्रीमियम और इसके बाद ब्रोकरेजेज के पॉजिटिव रुझान ने मिलकर शेयरों को पंख लगा दिए। आज बीएसई पर यह 3.88% की बढ़त के साथ ₹418.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.93% उछलकर ₹422.35 तक पहुंचा था।
