Coal India में OFS के जरिए 7% कम दाम पर स्टेक बेचेगी सरकार, शेयरों में आई 5% की गिरावट

Coal India Share Price: कोल इंडिया के OFS का फ्लोर प्राइस 225 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। जबकि 31 मई को कोल इंडिया के शेयर 241.20 रुपए पर बंद हुए थे। बाजार भाव से कम दाम पर शेयर बेचने की खबर का असर 1 जून को कोल इंडिया के शेयरों पर साफ नजर आया

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 10:59 AM
कोल इंडिया ऑफर 1 और 2 जून को रिटेल और नॉन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुला है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Coal India Share Price: सरकार का नया कोल इंडिया के निवेशकों को कुछ खास पसंद नहीं आया। सरकार ने 31 मई को बताया कि वह कोल इंडिया में अपनी 3 फीसदी हिस्सेदारी बेचने वाली है। यह स्टेक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचा जाएगा। और इश्यू प्राइस 31 मई के बंद भाव के मुकाबले 6.7 फीसदी कम होगा।

    कोल इंडिया के OFS का फ्लोर प्राइस 225 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। जबकि 31 मई को कोल इंडिया के शेयर 241.20 रुपए पर बंद हुए थे। बाजार भाव से कम दाम पर शेयर बेचने की खबर का असर 1 जून को कोल इंडिया के शेयरों पर साफ नजर आया। सुबह 10.40 बजे Coal India के शेयर 4.41 फीसदी टूटकर 230.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 3 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 4000 करोड़ रुपए जुटाने वाली है।

    जानिए कब खुला Coal India का OFS?


    कोल इंडिया ऑफर 1 और 2 जून को रिटेल और नॉन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुला है। सरकार 9.24 करोड़ शेयर बेचकर 1.5 फीसदी हिस्सेदारी कम करने वाली है। इसके अलावा ग्रीन शू (Green Shoe) ऑप्शन भी होगा। अगर 1.5 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बोली लगती है तो सरकार और 1.5 फीसदी स्टेक बेच सकती है।

    नवंबर 2022 में आई ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार कोल इंडिया, हिंदुस्तान जिंक और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) में 5-10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही थी, ताकि सरकारी कमाई बढ़ाई जा सके। फिस्कल ईयर 2023-2024 के लिए सरकार का डिसइनवेस्टमेंट टारगेट 65,000 करोड़ रुपए का है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।