Coal India share price : कोल इंडिया में अच्छी तेजी है। 3 सत्रों में इस शेयर में करीब 9 फीसदी का उछाल आया है। कोल इंडिया में तेजी क्यों? इस पर नजर डालें यूरोपीयन थर्मल कोल कीमतों में उछाल से इसको सपोर्ट मिल रहा है। यूरोपीयन थर्मल कोल की कीमतें अक्टूबर 2023 की ऊंचाई पर हैं। पश्चिम एशिया तनाव से गैस की जगह कोल पर भरोसा बढ़ा है। ई-ऑक्शन आंकड़े के मुताबिक नोटिफाइड प्राइस के ऊपर 35% का प्रीमियम मिल रहा है।
