क्या आप कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में निवेश के बारे में सोच रहे हैं? इस स्टॉक ने सिर्फ दो साल में निवेशकों को मालामाल कर चुका है। 12 मई, 2023 को इस स्टॉक की कीमत सिर्फ 269 रुपये थी। 14 मई, 2025 को इसका भाव 1,746 रुपये चल रहा था। आज इसके शेयरों में करीब 11 फीसदी की तेजी दिखी। कोचिन शिपयार्ड सरकारी कंपनी है, जो समुद्री जहाज बनाती और उसकी रिपेयरिंग करती है। पाकिस्तान से टकराव बढ़ने के बाद डिफेंस कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है। इंडिया पहले से ही ज्यादातर डिफेंस इक्विपमेंट और हथियारों का देश में ही उत्पादन पर जोर दे रहा है। इससे कोचिन शिपयार्ड जैसी डिफेंस कंपनियों को काफी फायदा हुआ है।
22,000 करोड़ रुपये की ऑर्डरबुक
Cochin Shipyard की रेवेन्यू की तस्वीर साफ है। इसकी वैल्यूएशन भी सही दिख रही है। इसकी ऑर्डरबुक 22,000 करोड़ रुपये की है। यह इसके सालाना रेवेन्यू का पांच गुना है। कंपनी की ऑर्डरबुक लगातार बढ़ रही है। शिप रिपेयर और मेंटेनेंस के लिए कंपनी ने Maersk के साथ एक MoU किया है। FY25 के पहले 9 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 3,062 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 20 फीसदी ज्यादा है। शिप रिपेयर के कंपनी का रेवेन्यू 45.7 फीसदी बढ़ा, जबकि शिप बिल्डिंग से रेवेन्यू 10.6 फीसदी बढ़ा।
नई फैसिलिटी से बढ़ेगा मुनाफा
कंपनी ने सितंबर 2024 में शिप रिपेयर की 1,000 करोड़ रुपये की ऑर्डरबुक का ऐलान किया था। इनमें से ज्यादातर ऑर्डर FY26 और FY27 तक पूरे हो जाने की उम्मीद है। कंपनी की नई शिप रिपेयर फैसिलिटी में अगस्त 2024 में कामकाज शुरू हो गया है। इस फैसिलिटी में एक साथ छह ड्राइ डॉक स्टेशन Vessels की रिपेयरिंग हो सकती है। इस फैसिलिटी का असर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर FY26 से दिखना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने UAE के Drydocks World से भी समझौता किया है।
यह भी पढ़ें: Tata Motors Stocks: चौथी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन, क्या अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?
क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?
कोचिन शिपयार्ड ने FY25 के रेवेन्यू में 20-25 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया है। कंपनी का मानना है कि स्ट्रॉन्ग ऑर्डरबुक, क्षमता विस्तार और बेहतर एग्जिक्यूशन क्षमता से उसका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कंपनी को उम्मीद है कि INS Vikramaditya के रिपेयर ऑर्डर से इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसके मार्जिन में इजाफा होगा। अगर वैल्यूएशन की बात की जाए तो इस स्टॉक में FY27 की अनुमानित अर्निग्स के 33 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। यह ठीक है। लंबी अवधि के लिहाज से शेयरों में तेजी की उम्मीद दिख रही है।