COFORGE Share: 11% का उछाल, वायदा का टॉप गेनर बना शेयर, मैनेजमेंट से जानें क्या है आगे का ग्रोथ प्लान

सुधीर सिंह ने कहा कि Cigniti के साथ कंपनी की ग्रोथ 8.4% रही है। Q3 में 4 बड़े डील साइन किए हैं। तीसरी तिमाही के दौरान तिमाही आधार पर कंपनी का EBITDA भी 122 बेसिस प्वॉइंट बढ़ा है। CY25 में कंपनी को डिमांड में सुधार दिखने की उम्मीद हैं।

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 1:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तीसरी तिमाही में कंपनी की आय ग्रोथ अनुमान से अच्छी रही है। 4.6% अनुमान के मुकाबले CC Rev growth 8.4% रही है।

COFORGE Share: दमदार Q3 नतीजों के बाद कोफोर्ज में तूफानी तेजी देखने को मिली। 11% से ज्यादा तेजी के साथ कोफार्ज वायदा का टॉप गेनर बना है। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय ग्रोथ अनुमान से अच्छी रही है। 4.6% अनुमान के मुकाबले CC Rev growth 8.4% रही है। हालांकि मार्जिन में थोड़ा दबाव देखने को मिला है। लगातार दूसरी तिमाही में कंपनी के order intake $50 करोड़ से ज्यादा रहा है।

कंपनी के नतीजों और आगे के आउटलुक पर करते हुए कंपनी के CEO सुधीर सिंह (Sudhir Singh) ने कहा कि Cigniti के साथ कंपनी की ग्रोथ 8.4% रही है। Q3 में 4 बड़े डील साइन किए हैं।

तीसरी तिमाही के दौरान तिमाही आधार पर कंपनी का EBITDA भी 122 बेसिस प्वॉइंट बढ़ा है। CY25 में कंपनी को डिमांड में सुधार दिखने की उम्मीद हैं। कंपनी को एयरलाइन सेगमेंड से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।


उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर पूरी इंडस्ट्री की नजर है। अमेरिकी सरकार को सपोर्ट करते हुए बिजनेस ग्रोथ पर कंपनी का फोकस रहेगा। कंपनी ने 7 तिमाही में 60% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज किया है। कंपनी को कारोबारी साल 2026 में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

कैसे रहे नतीजे

बता दें कि कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 19 रुपये प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 जनवरी 2025 है। दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 9 प्रतिशत गिरकर 215.50 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 238 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 3318.2 करोड़ रुपये हो गया, जो ​दिसंबर 2023 तिमाही में 2323.3 करोड़ रुपये था।

Budget Bonanza: बजट में धमाल मचाएंगे ये शेयर, एक्सपर्ट्स के सुझाए शानदार कॉल में लगाए दांव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।