Coforge Share Price: कोफोर्ज के शेयरों में 6 मई को पंख लग गए। सुबह में शेयर मजबूत खुले। कुछ ही देर में 9 फीसदी तक उछल गए। इसकी वजह कंपनी के मार्च तिमाही के शानदार नतीजे हैं। कंपनी का प्रॉफिट एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा रहा। ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन आउटलुक बेहतर रहने का अनुमान जताया है।
