Coforge Share Price: नोमुरा ने कोफोर्ज के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाया, शेयर उछले

Coforge Share Price: नोमुरा ने Coforge के शेयर का टारगेट प्राइस 1,740 रुपये से बढ़ाकर 1,860 रुपये कर दिया है। उसने कहा है कि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ का आटलुक इम्प्रूव हुआ है और मार्जिन बढ़ रहा है। उसने शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 3:27 PM
नोमुरा ने कोफोर्ज को मिडकैप आईटी कंपनियों में अपनी टॉप पिक बताया है।

Coforge Share Price: कोफोर्ज के शेयरों में 29 जुलाई को तेजी दिखी। सुबह में शेयर मजबूत खुला। हालांकि, दोपहर बाद तेजी कुछ सुस्त पड़ी। 2 बजे शेयर 2.05 फीसदी चढ़कर 1,720.60 रुपये पर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में यह शेयर 18 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कोफोर्ज के शेयर पर अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है। लेकिन, उसने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।

नोमुरा ने टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,860 रुपये किया

नोमुरा ने Coforge के शेयर का टारगेट प्राइस 1,740 रुपये से बढ़ाकर 1,860 रुपये कर दिया है। उसने कहा है कि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ का आटलुक इम्प्रूव हुआ है और मार्जिन बढ़ रहा है। उसने कहा है, "जून तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ (कॉन्सटेंट करेंसी में) तिमाही दर तिमाही आधार पर 1.1 फीसदी रही। का 16.7 फीसदी का EBIT मार्जिन भी स्ट्रॉन्ग रहा।"


ऑर्डर बुक 2.22 अरब डॉलर पर पहुंची

ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कोफोर्ज ने जून तिमाही में अच्छी डील हासिल की। साल दर साल आधार पर नई डील 36 फीसदी ज्यादा रही। अगले 12 महीनों में एग्जिक्यूटेबल ऑर्डर बुक साल दर साल आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 2.22 अरब डॉलर पहुंच गई। उसने कहा है कि दूसरी तिमाही में भी कंपनी की नई डील स्ट्रॉन्ग रहने की उम्मीद है। कंपनी ने FY27 में इंडस्ट्री से तेज ग्रोथ हासिल करना चाहती है।

एआई के इस्तेमाल से मार्जिन बढ़ा

नोमुरा का मानना है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी से चौथी तिमाही के बीच कंपनी की ग्रोथ तिमाही दर तिमाही आधार पर 4 फीसदी रह सकती है। उसने FY27 के लिए कंपनी का कोर ग्रोथ ऑर्गेनिक फोरकास्ट 11 फीसदी से बढ़ाकर 13 फीसदी कर दिया है। उसने कहा है कि कंपनी क्लाइंट्स को जो सॉल्यूशन बेच रही है, एआई उसमें शामिल है। इससे मार्जिन बढ़ा है।

EBIT मार्जिन का अनुमान बढ़ाया

ब्रोकरेज फर्म ने FY27-28 के लिए EBIT मार्जिन के अनुमान को 30-60 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा दिया है। उसने इस अवधि में अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) के अनुमान को भी 1-7 फीसदी बढ़ाया है। इससे आगे ग्रोथ और मार्जिन बेहतर रहने की उम्मीद दिखती है। उसने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। टारगेट प्राइस को 1,740 रुपये से बढ़ाकर 1,860 रुपये कर दिया है।

यह वीडियो भी देखें: नोमुरा ने घटाया BoB का टारगेट प्राइस, जानिए नया टारगेट

मिडकैप आईटी में कोफोर्ज टॉप पिक

नोमुरा ने कोफोर्ज को मिडकैप आईटी कंपनियों में अपनी टॉप पिक बताया है। बीते कुछ हफ्तों में आईटी शेयरों में रिकवरी दिखी है। ग्लोबल फंड्स एआई से जुड़ी शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं। उनकी दिलचस्पी फिर से आईटी शेयरों में बढ़ सकती है। इसका फायदा कोफोर्ज जैसी कंपनियों को मिलेगा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।