Coforge Share Price : IT शेयरों के दम पर बाजार में रौनक है। निफ्टी करीब 85 प्वाइंट बढ़त के साथ 23700 के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बैंक निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। उधर मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी है। आज की तेजी के साथ ही वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 6 फीसदी नीचे आया है। इससे तेजड़ियों को राहत मिली है। IT शेयरों की तूफानी तेजी का आलम यह है कि निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 4 फीसदी चढ़ गया है। इंफोसिस,परसिस्टेंट और कोफोर्ज 6 फीसदी से ज्यादा दौड़े हैं। वायदा के सभी टॉप 5 गेनर्स में IT कंपनियों के शेयर शामिल हैं।
