Get App

Block Deal: फार्मा कंपनी के शेयरों में 10% की तेजी, ब्लॉक डील में बिकी ₹216 करोड़ की हिस्सेदारी

Cohance Lifesciences Shares: कोहेन्स लाइफसाइंसेज के शेयरों में बुधवार को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। ब्लॉक डील में कोहेन्स लाइफसाइंसेज के करीब 70 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ। यह कंपनी की कुल इक्विटी के लगभग 1.82 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 12:45 PM
Block Deal: फार्मा कंपनी के शेयरों में 10% की तेजी, ब्लॉक डील में बिकी ₹216 करोड़ की हिस्सेदारी
Cohance Lifesciences Shares: पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 19 प्रतिशत टूट चुका है

Cohance Lifesciences Shares: कोहेन्स लाइफसाइंसेज के शेयरों में बुधवार को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। ब्लॉक डील में कोहेन्स लाइफसाइंसेज के करीब 70 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ। यह कंपनी की कुल इक्विटी के लगभग 1.82 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इस सौदे की कुल वैल्यू करीब 216.3 करोड़ रुपये रही। हालांकि इस सौदे में शेयर बेचने और खरीदने वालों का नाम तुरंत सामने नहीं आया था।

शेयर में तेज उछाल

ब्लॉक डील की खबर के बाद कोहेन्स लाइफसाइंसेज के शेयर 341 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए। सुबह 10:55 बजे के करीब, यह शेयर 9.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 338.7 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हालांकि पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 19 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं बीते छह महीनों में इसमें 63 प्रतिशत की गिरावट आई है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

दिसंबर तिमाही के अंत तक कंपनी में प्रमोटर बरह्यांडा लिमिटेड की हिस्सेदारी 57.49 प्रतिशत थी। वहीं दूसरे प्रमोटर जूसमिरल होल्डिंग्स लिमिटेड के पास 33.34 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी में 17.36 प्रतिशत और बीमा कंपनियों के पास 3.94 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें