Colgate-Palmolive Share Price: कोलगेट-पॉमोलिव (इंडिया) के शेयरों पर चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 के कारोबारी नतीजे पर ब्रोकरेजेज का रुझान मिला-जुला है। ब्रोकरेज फर्म सिटी और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसे सेल रेटिंग दी है तो सीएलएसए ने होल्ड और नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है। वहीं नुवामा ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। इन सब मिले-जुले रुझान में कोलगेट-पॉमोलिव के शेयरों पर आज दबाव बना और यह करीब 4% टूट गया। आज बीएसई पर यह 2.23% की गिरावट के साथ ₹2237.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.85% फिसलकर ₹2200.60 तक आ गया था। ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 10 ने इसे खरीदारी, 11 ने होल्ड और 12 ने सेल रेटिंग दी है।
क्या है ब्रोकरेज फर्मों का रुझान?
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने ₹2100 के टारगेट प्राइस पर कोलगेट-पॉमोलिव को सेल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बढ़ते कॉम्पटीशन और हाई बेस के चलते ग्रोथ पर दबाव है और इस वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में धीरे-धीरे रिकवरी की उम्मीद है। इसे मैक्रो लेवल पर स्थिति बेहतर होने और यूनिट प्राइस में कमी से फायदा मिल सकता है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ₹1,800 के टारगेट प्राइस पर सेल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सितंबर तिमाही के नतीजे से स्ट्रक्चरल कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं और फिलहाल रिकवरी के खास संकेत नहीं मिल रहे हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 6.2% और वॉल्यूम में 7-8% की फिसलन आई। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इनोवेशन और प्रीमियमाइजेशन के सपोर्ट अभी रिकवरी का इंतजार है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 की अनुमानित EPS (प्रति शेयर कमाई) के मुकाबले 40 गुना भाव पर है यानी कि ऊपर जाने की गुंजाइश बहुत थोड़ी ही है।
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने ₹2,130 के टारगेट प्राइस पर कोलगेट-पॉमोलिव को होल्ड रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कई मोर्चे पर कंपनी का परफॉरमेंस उम्मीद से कमजोर रही जबकि मार्जिन का विस्तार कमजोर बिक्री से एडजस्ट हो गई। ब्रोकरेज फर्म ने इसके कमाई के अनुमान में 4% की कटौती कर दी है।
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने ₹2,200 के टारगेट प्राइस पर कोलगेट-पॉमोलिव को रिड्यूस रेटिंग दी है। इस वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में ब्रोकरेज फर्म को हल्की ही रिकवरी के आसार दिख रहे हैं। नोमुरा का कहना है कि निगेटिव ऑपरेटिंग लेवरेज से ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन विस्तार सीमित हो जा रहा है।
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ₹2,700 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसके ईपीएस के अनुमान को 4-5% घटा दिया है और अनुमान लगाया है कि जब तक ग्रोथ नहीं दिखती है, इसके शेयर एक रेंज में ऊपर-नीचे होंगे।
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इसे ₹2,870 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।