सेंसेक्स (BSE Sensex) की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप (m-cap) में 15 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 1,80,788.99 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,239.72 अंक या 1.86 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार 15 सितंबर को लगातार 11वें कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने बढ़त दर्ज की और यह 319.63 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,838.63 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 408.23 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 67,927.23 पर पहुंचा। गुजरे सप्ताह में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के मार्केट कैप में गिरावट आई।
TCS (Tata Consultancy Services) का मार्केट कैप 57,300.75 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 13,17,203.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC बैंक के मार्केट कैप में 28,974.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 12,58,989.87 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 28,354.73 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,723.56 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का 17,680.53 करोड़ रुपये बढ़कर 6,27,637.87 करोड़ रुपये, ICICI बैंक का 15,364.55 करोड़ रुपये बढ़कर 6,94,844.51 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 13,342.3 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,048.78 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 7,442.79 करोड़ रुपये बढ़कर 16,64,377.02 करोड़ रुपये, आईटीसी का 7,232.74 करोड़ रुपये बढ़त के साथ 5,59,165.44 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 5,095.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,54,039.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 10,514.42 करोड़ रुपये घटकर 5,80,325.55 करोड़ रुपये रह गया।
टॉप 10 की लिस्ट में कौन सी कंपनी रही टॉप पर
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, SBI, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।