सेंसेक्स (BSE Sensex) की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप (m-cap) में 15 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 1,80,788.99 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,239.72 अंक या 1.86 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार 15 सितंबर को लगातार 11वें कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने बढ़त दर्ज की और यह 319.63 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,838.63 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 408.23 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 67,927.23 पर पहुंचा। गुजरे सप्ताह में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के मार्केट कैप में गिरावट आई।
