सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 74,111.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 177.36 अंक या 0.23 प्रतिशत चढ़ा। इस दौरान टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में वृद्धि हुई। वहीं HDFC Bank, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप घट गया।
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। TCS का मार्केट कैप 19,338.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 14,515.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 9,076.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,443.69 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 3,797.83 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,70,515.57 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 2,685.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,40,228.21 करोड़ रुपये रहा।
बाकी 4 कंपनियों को कितना नुकसान
इस रुख के उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 20,229.67 करोड़ रुपये घटकर 11,40,296.49 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,212.18 करोड़ रुपये घटकर 5,17,380 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का 12,784.4 करोड़ रुपये घटकर 8,76,077.92 करोड़ रुपये और HDFC Bank का मार्केट कैप 2,094.35 करोड़ रुपये की कमी के साथ 11,79,974.90 करोड़ रुपये रह गया।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और LIC का स्थान रहा।
शेयर बाजार में कदम रखने वाली नई कंपनियों की बात करें तो नए सप्ताह में 25 मई को NSE SME पर NFP Sampoorna Foods की लिस्टिंग होगी। 26 मई को Teamtech Formwork Solutions के शेयर NSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे। 27 मई को BSE SME पर Vegorama Punjabi Angithi के लिस्ट होने की उम्मीद है। 29 मई को NSE SME पर Bio Medica Laboratories और Q-Line Biotec की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन BSE SME पर Autofurnish लिस्ट होने वाली है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।