Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹506 का बंपर डिविडेंड, 17 जुलाई है रिकॉर्ड डेट

3M India Dividend: डिविडेंड पर अगस्त में होने वाली सालाना आम ​बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। वर्तमान कीमत 33232.95 रुपये है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 202 प्रतिशत बढ़ गया

अपडेटेड May 23, 2026 पर 14:57
Story continues below Advertisement
3M India Ltd के शेयरहोल्डर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हर शेयर पर 506 रुपये का शानदार डिविडेंड देने वाली है।

इसमें 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई है।

इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

3M India के डिविडेंड पर अगस्त में होने वाली सालाना आम ​बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 30 दिनों के अंदर किया जाएगा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 375 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दिया था।

शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर वर्तमान कीमत 33232.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 37400 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

3M India का शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

3M India Ltd, अमेरिका की 3M Company का हिस्सा है। 3M Company एक डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी और साइंस कंपनी है।

यह सेफ्टी एंड इंडस्ट्रियल, ट्रांसपोर्टेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, और कंज्यूमर सेगमेंट में कारोबार करती है। 3M India Ltd, शेयर बाजारों में साल 2004 में लिस्ट हुई थी।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 202 प्रतिशत बढ़कर 215.34 करोड़ रुपये हो गया।

Story continues below Advertisement

इस बीच ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 17 प्रतिशत बढ़कर 1,399.24 करोड़ रुपये हो गया।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 5089.76 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 522.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)