टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹3 लाख करोड़ घटा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 38,025.97 करोड़ रुपये घटकर 16,23,343.45 करोड़ रुपये पर आ गया। टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में TCS दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे पर आ गई है

अपडेटेड Mar 02, 2025 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
TCS का मार्केट कैप 1,09,211.97 करोड़ रुपये घटकर 12,60,505.51 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 3,09,244.57 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,112.96 अंक या 2.80 प्रतिशत टूटा। वहीं NSE का निफ्टी 671.2 अंक या 2.94 प्रतिशत के नुकसान में रहा। फरवरी महीने में निफ्टी 1,383.7 अंक या 5.88 प्रतिशत गिरा। इस दौरान सेंसेक्स 4,302.47 अंक या 5.55 प्रतिशत टूटा।

बीते सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैप 1,09,211.97 करोड़ रुपये घटकर 12,60,505.51 करोड़ रुपये रह गया। इससे टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में TCS दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे पर आ गई है। अब HDFC Bank दूसरे स्थान पर है।

और 7 कंपनियों को कितना नुकसान


सप्ताह के दौरान Infosys का मार्केट कैप 52,697.93 करोड़ रुपये घटकर 7,01,002.22 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 39,230.1 करोड़ रुपये घटकर 8,94,993.67 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 38,025.97 करोड़ रुपये घटकर 16,23,343.45 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 29,718.99 करोड़ रुपये घटकर 6,14,236.97 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 20,775.78 करोड़ रुपये घटकर 8,49,803.90 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 11,700.97 करोड़ रुपये घटकर 5,14,983.41 करोड़ रुपये और ITC का मार्केट कैप 7,882.86 करोड़ रुपये घटकर 4,93,867.57 करोड़ रुपये पर आ गया।

Bonus Share: हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 5 मार्च है रिकॉर्ड डेट

बाकी 2 कंपनियों को कितना फायदा

इस रुख के उलट HDFC Bank का मार्केट कैप 30,258.49 करोड़ रुपये बढ़कर 13,24,411.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 9,050.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,29,516.99 करोड़ रुपये रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, TCS, भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा।

नए सप्ताह में 3 मार्च को Beezaasan Explotech के शेयर BSE SME पर लिस्ट होने वाले हैं। इसके बाद 4 मार्च को Nukleus Office Solutions की लिस्टिंग BSE SME पर होगी। 5 मार्च को Shreenath Paper के शेयर BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं। 7 मार्च को Balaji Phosphates IPO की लिस्टिंग NSE SME पर होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।