सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का M-Cap ₹4.13 लाख करोड़ बढ़ा, दो बैंकों को सबसे ज्यादा फायदा

सप्ताह के दौरान HDFC Bank का मार्केट कैप 91,282.67 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,478.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। लेकिन बाजार हैसियत 947.28 करोड़ रुपये घट गई

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 3:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले सप्ताह सेंसेक्स 4230.7 अंक या 5.77 प्रतिशत चढ़ गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदा HDFC Bank और ICICI Bank को हुआ। पिछले सप्ताह, BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,230.7 अंक या 5.77 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि NSE निफ्टी 1,337.5 अंक या 5.88 प्रतिशत के फायदे में रहा।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से HDFC Bank, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस की बाजार हैसियत घट गई।

8 कंपनियों में से किसे कितना फायदा


सप्ताह के दौरान HDFC Bank का मार्केट कैप 91,282.67 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,478.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICICI Bank का मार्केट कैप 76,036.36 करोड़ रुपये बढ़कर 9,46,741.85 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 60,980.35 करोड़ रुपये बढ़कर 5,75,206.47 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो का 47,624.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,44,736.59 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 45,873.43 करोड़ रुपये बढ़कर 10,66,293.69 करोड़ रुपये हो गया। SBI का मार्केट कैप 43,614.67 करोड़ रुपये बढ़कर 9,84,629.98 करोड़ रुपये, TCS का 26,303.49 करोड़ रुपये बढ़कर 9,13,331.92 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 21,287.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,477.89 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 2 कंपनियों को कितना नुकसान

इस रुख के उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 3,285.03 करोड़ रुपये घटकर 5,24,124.40 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 947.28 करोड़ रुपये घटकर 18,27,086.79 करोड़ रुपये पर आ गई। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, SBI, ICICI Bank, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

नए सप्ताह में 13 अप्रैल को BSE SME पर Emiac Technologies और Safety Controls की लिस्टिंग होने वाली है। Emiac Technologies का ₹31.75 करोड़ का पब्लिक इश्यू 3.22 गुना भरकर बंद हुआ है। का ₹48 करोड़ का IPO 1.28 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

FPI लगातार निकाल रहे पैसा, अप्रैल के पहले 10 दिनों में बेचे ₹48213 करोड़ के भारतीय शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।