सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 1,21,270.83 करोड़ रुपये का उछाल आया। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,027.54 अंक या 1.21 प्रतिशत के फायदे में रहा। शुक्रवार, 27 सितंबर को सेंसेक्स ने 85,978.25 अंक के अपने ऑल टाइम हाई को छुआ। गुजरे सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 53,652.92 करोड़ रुपये बढ़कर 20,65,197.60 करोड़ रुपये हो गया।
इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 18,518.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,16,333.98 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 13,094.52 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,904.63 करोड़ रुपये, ITC का 9,927.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,834.72 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 8,592.96 करोड़ रुपये बढ़कर 15,59,052 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 8,581.64 करोड़ रुपये बढ़कर 13,37,186.93 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 8,443.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,47,616.51 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मार्केट कैप 459.05 करोड़ रुपये बढ़कर 7,91,897.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बाकी 2 कंपनियों को कितना नुकसान
इस रुख के उलट ICICI Bank का मार्केट कैप 23,706.16 करोड़ रुपये घटकर 9,20,520.72 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 3,195.44 करोड़ रुपये घटकर 6,96,888.77 करोड़ रुपये पर आ गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC और LIC का स्थान रहा।
30 सिंतबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 12 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। 30 सितंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Manba Finance की लिस्टिंग होगी। इसी तारीख को NSE SME पर Rappid Valves (India) और WOL 3D के शेयर लिस्ट होंगे। 3 अक्टूबर को NSE SME पर Thinking Hats Entertainment Solutions, Unilex Colours and Chemicals, TechEra Engineering और BSE, NSE पर KRN Heat Exchanger लिस्ट होगी। 4 अक्टूबर को BSE, NSE पर Diffusion Engineers, BSE SME पर Nexxus Petro Industries, NSE SME पर Forge Auto International, Sahasra Electronics Solutions और Divyadhan Recycling Industries के शेयर लिस्ट होंगे।