टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप ₹2.19 लाख करोड़ घटा, Bharti Airtel को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। मार्केट कैप 34,846.12 करोड़ रुपये घटकर 18,86,832.66 करोड़ रुपये रह गया। रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,462.81 करोड़ रुपये बढ़ गया

अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 11:02 AM
Story continues below Advertisement
Bharti Airtel का मार्केट कैप 55,852.12 करोड़ रुपये घट गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2,18,902.09 करोड़ की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में भारती एयरटेल रही। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,527.52 अंक या 1.84 प्रतिशत नीचे आया। टॉप 10 कंपनियों में से सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। बीते सप्ताह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 55,852.12 करोड़ रुपये घटकर 10,71,853.25 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह HDFC Bank का मार्केट कैप 37,580.1 करोड़ रुपये गिरकर 13,65,659.38 करोड़ रुपये,

रिलायंस इंडस्ट्रीज का 34,846.12 करोड़ रुपये घटकर 18,86,832.66 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 20,316.41 करोड़ रुपये घटकर 6,20,070.59 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 18,180.89 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,53,872.59 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 14,990.24 करोड़ रुपये घटकर 5,37,213.68 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो का 13,714.85 करोड़ रुपये घटकर 5,88,837.39 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 13,061.33 करोड़ रुपये घटकर 11,09,520.23 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 10,360.03 करोड़ रुपये घटकर 9,86,986.64 करोड़ रुपये पर आ गया।


हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप कितना बढ़ा

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,462.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,393.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, SBI, भारती एयरटेल, ICICI Bank, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और LIC का स्थान रहा।

NSE IPO: खुद के प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं होगा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, CEO ने बताई वजह

नए सप्ताह में 2 मार्च को BSE, NSE पर Shree Ram Twistex और Clean Max Enviro Energy Solutions की लिस्टिंग होगी। इसी दिन BSE SME पर Kiaasa Retail, Accord Transformer & Switchgear और NSE SME पर Mobilise App की लिस्टिंग होगी। 4 मार्च को BSE, NSE पर PNGS Reva Diamond Jewellery के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। 5 मार्च को BSE, NSE पर Omnitech Engineering लिस्ट हो सकती है। इसी दिन NSE SME पर Yaap Digital के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। 6 मार्च को NSE SME पर Striders Impex की लिस्टिंग की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।