टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 95,522.81 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार, 23 अगस्त को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 33.02 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 81,086.21 पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 649.37 अंक या 0.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
