Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap ₹2.51 लाख करोड़ घटा, किसे सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में Reliance Industries Ltd टॉप पर रही। मार्केट कैप 96,960.17 करोड़ रुपये घटकर 18,75,533.04 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 12,311.86 करोड़ रुपये बढ़ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 1:23 PM
टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap ₹2.51 लाख करोड़ घटा, किसे सबसे ज्यादा नुकसान
पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,032.65 अंक या 2.43 प्रतिशत टूट गया।

शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,032.65 अंक या 2.43 प्रतिशत टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल सहित टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2,51,711.6 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 96,960.17 करोड़ रुपये घटकर 18,75,533.04 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 48,644.99 करोड़ रुपये घटकर 9,60,825.29 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 22,923.02 करोड़ रुपये घटकर 14,09,611.89 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 17,533.97 करोड़ रुपये घटकर 11,32,010.46 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 16,588.93 करोड़ रुपये घटकर 11,43,623.19 करोड़ रुपये, L&T का 15,248.32 करोड़ रुपये घटकर 5,15,161.91 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 14,093.93 करोड़ रुपये घटकर 5,77,353.23 करोड़ रुपये, SBI का 11,907.5 करोड़ रुपये घटकर 9,50,199.77 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मार्केट कैप 7,810.77 करोड़ रुपये घटकर 6,94,078.82 करोड़ रुपये रह गया।

किस एक कंपनी का मार्केट कैप बढ़ा

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 12,311.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,733.16 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर रही। उसके बाद HDFC Bank, TCS, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो का स्थान रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें