टॉप 10 कंपनियों में से 7 का m-cap ₹88635 करोड़ घटा, इन 2 कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। कंपनी का मार्केट कैप ₹11,164.29 करोड़ घटकर ₹20,00,437.77 करोड़ रह गया। रुख के उलट LIC का मार्केट कैप ₹18,469 करोड़ बढ़ गया

अपडेटेड Nov 09, 2025 पर 11:54 AM
Story continues below Advertisement
सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल मिलाकर ₹88,635.28 करोड़ की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में भारती एयरटेल और TCS रहीं।

5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद रहा था। सप्ताह के दौरान BSE सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86% टूट गया। वहीं NSE निफ्टी 229.8 अंक या 0.89% नीचे आया। 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद रहा था। सप्ताह के दौरान BSE सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86% टूट गया। वहीं NSE निफ्टी 229.8 अंक या 0.89% नीचे आया।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं SBI, बजाज फाइनेंस और LIC की बाजार हैसियत बढ़ गई। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं SBI, बजाज फाइनेंस और LIC की बाजार हैसियत बढ़ गई।

भारती एयरटेल का m-cap ₹30,506.26 करोड़ घटकर ₹11,41,048.30 करोड़ रह गया। TCS का ₹23,680.38 करोड़ टूटकर ₹10,82,658.42 करोड़, हिंदुस्तान यूनिलीवर का ₹12,253.12 करोड़ घटकर ₹5,67,308.81 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज का ₹11,164.29 करोड़ घटकर ₹20,00,437.77 करोड़ रह गया। भारती एयरटेल का m-cap ₹30,506.26 करोड़ घटकर ₹11,41,048.30 करोड़ रह गया। TCS का ₹23,680.38 करोड़ टूटकर ₹10,82,658.42 करोड़, हिंदुस्तान यूनिलीवर का ₹12,253.12 करोड़ घटकर ₹5,67,308.81 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज का ₹11,164.29 करोड़ घटकर ₹20,00,437.77 करोड़ रह गया।


HDFC Bank का मार्केट कैप ₹7,303.93 करोड़ घटकर ₹15,11,375.21 करोड़, इंफोसिस का ₹2,139.52 करोड़ घटकर ₹6,13,750.48 करोड़ और ICICI Bank का ₹1,587.78 करोड़ रुपये घटकर ₹9,59,540.08 करोड़ रहा। HDFC Bank का मार्केट कैप ₹7,303.93 करोड़ घटकर ₹15,11,375.21 करोड़, इंफोसिस का ₹2,139.52 करोड़ घटकर ₹6,13,750.48 करोड़ और ICICI Bank का ₹1,587.78 करोड़ रुपये घटकर ₹9,59,540.08 करोड़ रहा।

इस रुख के उलट LIC का मार्केट कैप ₹18,469 करोड़ बढ़कर ₹5,84,366.54 करोड़, भारतीय स्टेट बैंक का ₹17,492.02 करोड़ बढ़कर ₹8,82,400.89 करोड़ और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹14,965.08 करोड़ बढ़कर ₹6,63,721.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट LIC का मार्केट कैप ₹18,469 करोड़ बढ़कर ₹5,84,366.54 करोड़, भारतीय स्टेट बैंक का ₹17,492.02 करोड़ बढ़कर ₹8,82,400.89 करोड़ और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹14,965.08 करोड़ बढ़कर ₹6,63,721.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।