Committed Cargo IPO Listing: लॉजिस्टिक्स कंपनी की 6% प्रीमियम पर एंट्री, सुस्त मार्केट में भी शानदार शुरुआत

Committed Cargo Care IPO Listing: लॉजिस्टिक्स कंपनी कमिटेड कार्गो शेयर (Committed Cargo Care) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 78 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कि आईपीओ के पैसों का कंपनी कैसे इस्तेमाल करेगी?

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
Committed Cargo Care IPO Listing: कमिडेड कार्गो केयर लॉजिस्टिक्स सर्विसेज मुहैया कराती है। आज इसकी NSE SME पर एंट्री हो गई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Committed Cargo Care IPO Listing: लॉजिस्टिक्स कंपनी कमिटेड कार्गो शेयर (Committed Cargo Care) के शेयरों की आज सुस्त मार्केट में भी NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 87 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 77 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए। आज NSE SME पर इसकी 82 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 6.49 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Committed Cargo Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 86.10 रुपये (Committed Cargo Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया  और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 11.82 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Committed Cargo Care IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

    कमिटेड कार्गो केयर का 24.98 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-10 अक्टूबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 87.78 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों की बात करें तो उनके लिए आधा हिस्सा आरक्षित था और यह 78.73 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 32.44 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    IRM Energy IPO: खुल गया गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का आईपीओ, पैसे लगाने को लेकर एक्सपर्ट्स की ये राय

    Committed Cargo Care के बारे में

    कमिडेड कार्गो केयर लॉजिस्टिक्स सर्विसेज मुहैया कराती है। कार्गो और ऑर्डर मैनेजमेंट, अंतरराष्ट्रीय माल फॉरवर्डिंग, कूरियर, कस्टम ब्रोकरेज और क्रॉस-बॉर्डर मूवमेंट में इसे महारत हासिल है। कंपनी का लक्ष्य देश के सभी प्रमुख महानगरों में अपने कारोबार का विस्तार करने की है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले चार वित्त वर्षो में इसका शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 1.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 2.32 करोड़ रुपए, वित्त वरष 2022 में 3.09 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 5.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।