Committed Cargo Care IPO Listing: लॉजिस्टिक्स कंपनी कमिटेड कार्गो शेयर (Committed Cargo Care) के शेयरों की आज सुस्त मार्केट में भी NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 87 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 77 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए। आज NSE SME पर इसकी 82 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 6.49 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Committed Cargo Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 86.10 रुपये (Committed Cargo Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 11.82 फीसदी मुनाफे में हैं।
