Concord Biotech IPO Listing: बॉयोफार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बॉयोटेक (Concord Biotech) के शेयरों की आज सुस्त मार्केट में भी धांसू एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 741 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। अब आज इसकी बीएसई पर 900.05 रुपये के भाव (Concord Biotech Listing Price) पर शुरुआत हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 21 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की तेजी जारी रही और दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 941.85 रुपये (Concord Biotech Share Price) पर बंद हुआ यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशक 27 फीसदी मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक मुनाफे में हैं क्योंकि उन्हें इसका हर शेयर 70 रुपये सस्ते में मिला है।
