देश में कोरोना वायरस के मामले कम होने के साथ ही मिड मई से स्टॉक मार्केट में फिर से तेजी लौट आई है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी की रूख है और बाजार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इस दौरान 31 मई को Nifty अपने ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स और मिडकैप इंडेक्स भी नई ऊंचाई पर पहुंचे।
पिछले 5 सत्रों में स्टॉक मार्केट में तेजी रहने के बावजूद 11 कंपनियों के शेयर लगातार हर रोज गिरे हैं। जबकि कुल 7 कंपनियों के शेयर हर रोज उछले हैं। जिन 11 कंपनियों के शेयर 5 सत्रों में हर रोज गिरे हैं उनके शेयर इस दौरान 4% से लेकर 17% तक गिरे हैं। हालांकि, आज के कारोबार में इनमें से 9 कंपनियों के स्टॉक्स रिबाउंड हुए हैं और आज इनमें तेजी आई है। इनके शेयर हर रोज गिरे…
Fine Organic Industries Ltd
इस कंपनी के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 17% से अधिक टूट गए। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 3495.65 रुपये थी जो 31 मई को 2902.70 रुपये पर बंद हुई। हालांकि आज कंपनी के स्टॉक्स में दोपहर 2.30 बजे 4.22% की तेजी दिखी और इसके शेयर 3,025.05 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
Shriram City Union Finance Ltd
इस कंपनी के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 13% से अधिक टूट गए। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 1931.05 रुपये थी जो 31 मई को 1679.60 रुपये पर बंद हुई। हालांकि आज कंपनी के स्टॉक्स में दोपहर 2.30 बजे 0.42% की तेजी दिखी और इसके शेयर 1,686.65 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
HEG Ltd
इस कंपनी के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 13% से अधिक टूट गए। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 2398.35 रुपये थी जो 31 मई को 2094.05 रुपये पर बंद हुई। आज भी कंपनी के शेयर 0.26% टूटकर दोपहर 2.30 बजे 2,089.15 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
GMM Pfaudler Ltd
24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 5311.85 रुपये थी जो 31 मई को 10% गिरकर 4797.75 रुपये पर बंद हुई। हालांकि आज कंपनी के स्टॉक्स में दोपहर 2.30 बजे 2.76% की तेजी दिखी और इसके शेयर 4,929.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
Godrej Industries Ltd
गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर भी लगातार पिछले 5 सत्रों में गिरे, लेकिन आज इसके शेयर मामूली तेजी 0.79% के साथ 528.15 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 568.75 रुपये थी जो 31 मई को 524.20 रुपये पर बंद हुई। यानी कंपनी के शेयर 8% गिरे।
Dalmia Bharat Ltd
इस कंपनी के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 6% से अधिक टूट गए। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 1878.45 रुपये थी जो 31 मई को 1762.35 रुपये पर बंद हुई। हालांकि आज कंपनी के स्टॉक्स में दोपहर 2.30 बजे 1.81% की तेजी दिखी और इसके शेयर 1,797 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
IIFL Finance Ltd
इस फाइनेंस कंपनी के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 6% से अधिक टूट गए। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 265.20 रुपये थी जो 31 मई को 249.20 रुपये पर बंद हुई। हालांकि आज कंपनी के स्टॉक्स में दोपहर 2.30 बजे 4.98% की तेजी दिखी और इसके शेयर 261.30 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
Max Healthcare Institute Ltd
मैक्स हेल्थकेयर के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 5% से अधिक टूट गए। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 234.65 रुपये थी जो 31 मई को 222.60 रुपये पर बंद हुई। हालांकि आज कंपनी के स्टॉक्स में दोपहर 2.30 बजे 3.96% की तेजी दिखी और इसके शेयर 231.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
Greaves Cotton Ltd
इस कंपनी के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 4% से अधिक टूट गए। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 130.95 रुपये थी जो 31 मई को 125.80 रुपये पर बंद हुई। हालांकि आज कंपनी के स्टॉक्स में दोपहर 2.30 बजे 0.72% की तेजी दिखी और इसके शेयर 126.65 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
Elgi Equipments Ltd
इस कंपनी के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 4% से अधिक टूट गए। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 217.15 रुपये थी जो 31 मई को 208.85 रुपये पर बंद हुई। आज भी कंपनी के शेयर 1.29% टूटकर दोपहर 2.30 बजे 206.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
Cochin Shipyard Ltd
कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड के शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 4% से अधिक टूटे। 24 मई को कंपनी के एक शेयर की कीमत 389.05 रुपये थी जो 31 मई को 374.90 रुपये पर बंद हुई। हालांकि आज कंपनी के स्टॉक्स में दोपहर 2.30 बजे 0.67% की तेजी दिखी और इसके शेयर 377.30 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
